फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब धोनी के अनोखे अंदाज ने कैलिस को चौंका दिया

Sat, 28 Dec 2013 09:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के दिग्गज आलराउंडर जैक्स कैलिस आज जब बल्लेबाजी को उतरे तो टीम इंडिया ने उन्हें सरप्राइज कर दिया।
विज्ञापन


करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर जैक्स कैलिस को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने शनिवार को डरबन के किंग्समीड में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गार्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया।

अपने करियर का 166वां टेस्ट खेल रहे कैलिस मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे।

पढ़ें- जडेजा का 'चौका' तो कैलिस की फिफ्टी

यह दिग्गज बल्लेबाज जब मैदान पर उतरा उस समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 113 रन था।

जैक्स कैलिस के मैदान पर आते ही पूरी भारतीय टीम और मैदानी अंपायर कतारबद्ध खडे़ हो गए और उन्होंने दुनिया के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक कैलिस को गार्ड ऑफ आनर पेश किया।
विज्ञापन




















इस दौरान भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कैलिस से हाथ मिलाया जबकि शेष भारतीय खिलाड़ी और दोनों मैदानी अंपायर स्टीव डेविस तथा रॉड टकर के अलावा नॉन स्ट्राइकर छोर पर खडे़ एल्विरो पीटरसन ने तालियां बजाते हुए उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन


इससे पहले कैलिस के मैदान पर प्रवेश करते हुए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

दर्शकों के हाथ में कैलिस-कैलिस लिखे हुए बैनर थे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक ने ट्विट किया कि कैलिस को गार्ड ऑफ आनर सम्मान मिलते देखना बड़ा सुखद लग रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें