आईपीएल 2022 में भले ही पंजाब किंग्स का सफर कुछ खास न रहा हो, लेकिन इस टीम के खिलाड़ी जमकर मस्ती कर रहे हैं। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल से लेकर तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और कैरिबियाई ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ तक सभी जमकर मस्ती कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पंजाब के खिलाड़ियों ने इस मैच के बाद खूब मस्ती की। टीम के लिए सोशल मीडिया एंकरिंग कर रही शशि धीमन ने टीम के विदेशी खिलाड़ियों से बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग बुलवाए और यह वीडियो काफी मजेदार रहा।
टीम के कई खिलाड़ियों बॉलीवुड फिल्मों के ऐतिहासिक डॉयलॉग बोले। फैंस को यह वीडियो खासा पसंद आ रहा है।