फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश: कगिसो रबाडा के नाम जुड़ा रिकॉर्ड, किस मामले में एलन डोनाल्ड को छोड़ा पीछे?

Mon, 16 Nov 2026 09:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और एलन डोनाल्ड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच द वांडरर्स स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। रबाडा ने अपने इस स्पेल के दौरान खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। रबाडा ने इस मामले में पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ा है। रबाडा तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब कुल 606 विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

दक्षिण अफ्रीका के लिए किसने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
वहीं, डोनाल्ड ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 602 विकेट चटकाए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड शॉन पोलॉक के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने करियर में कुल 823 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 697 विकेट के साथ डेल स्टेन मौजूद हैं। वहीं, मखाया एनटिनी 661 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश का मजबूत स्कोर 
रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 18वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इस मामले में उन्होंने मखाया एनटिनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 26 बार यह कारनामा किया है। हालांकि, रबाडा के बेहतरीन स्पेल के बावजूद, बांग्लादेश पहले दिन का खेल खत्म होने तक काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने छह विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। यह बांग्लादेश का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। तौहीद हृदोय और लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों की साझेदारी निभाई। हृदोय ने 137 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि लिटन 92 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें