रबाडा को पिछले साल फरवरी में तीन डीमेरिट पॉइंट मिले थे। तब श्रीलंका के निरोशन डिकवेला से उनका कंधा टकराया था। इस मैच में उन्हें 50 फीसदी मैच फीस भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद जुलाई में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को इशारा करने के बाद उन्हें एक अंक और मिला। जिससे उन्हें ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर बैठना पड़ा।
चार डीमेरिट अंक होने पर खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो वन-डे मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ता है। खिलाड़ियों के खाते में डीमेरिट पॉइंट 24 महीने तक रहते हैं, भले ही वह चार अंकों के पड़ाव से आगे निकल गया हो।
बता दें कि रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने इसकी मदद से सोमवार को टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला 6 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। रबाडा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।