विश्वकप के उद्घाटन मैच में कोरिया से हारने वाली भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने अपने चौथे लीग मैच में अर्जेंटीना को 54 अंक से हराकर सेमीफाइनल का सफर पूरा किया। भारत से पहले शनिवार को ही दक्षिण कोरिया ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारत और कोरिया दोनों ही बांग्लादेश को मात दे चुकी हैं। इसलिए अब उसका सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव है। भारत ने पहले मैच में कोरिया से महज 2 अंक के अंतर से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को बड़े अंतर से मात दी थी। कोरिया इस विश्वकप में छुपा रुस्तम बनकर उभरा है। अब भारत का मुकाबला 18 तारीख को इंग्लैंड से होना है। भारत यदि इंग्लैंड से हार का सामना करने पर ही भारत की सेमीफाइनल में पहुचने का सपना टूटेगा, फिलहाल भारत के प्रदर्शन के अनुसार ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
भारत ने अपने चौथे मैच के पहले हाफ में बेहतरीन शुरूआत करते हुए पांचवें मिनट में ही अर्जेंटीना को ऑल आउट किया। इसके बाद अगले पांच मिनट में अर्जेंटीना दूसरी बार ऑल आउट हो गई। पहले हाफ में अर्जेंटीना भारत के 17 के मुकाबले 10 रेड प्वाइंट हासिल कर सकी, लेकिन डिफेंस में भारत ने उसे पीछे छोड़ दिया। भारत ने जहां 13 टैकल प्वाइंट अर्जित किए वहीं अर्जेंटीना केवल 3 अंक टैकल में हासिल कर सका। पहले हाफ में अर्जेंटीना तीन बार ऑल आउट हुई। भारत ने पहले हाफ में 36-13 के साथ 23 अंकों की अपराजेय बढ़त बना ली थी।
दूसरे हाफ में भारत ने अपना दबदबा बरकरार रखा। दूसरे हाफ में भारत ने अर्जेंटीना को केवल 7 अंक अर्जित करने दिए वहीं भारत ने 38 अंक हासिल किए। भारत ने अर्जेंटीना को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारत ने दूसरे हाफ में भी अर्जेंटीना को 3 बार ऑल आउट किया। अंत में भारत 74-20 के अंतर से विजयी हुआ। दूसरे हाफ में भारत ने अर्जेंटीना को एक भी टैकल प्वाइंट अर्जित नहीं करने दिया।