फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों पर भ्ररोसा करें चयनकर्ता: लैंगर

Mon, 11 Mar 2013 04:29 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने अपने देश के चयनकर्ताओं से टीम में रोटेशन पॉलिसी पर विराम लगाने की अपील की है।
विज्ञापन


लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों पर विश्वास जताने की रणनीति पर काम करना चाहिए। उन्हें बार-बार टीम में बदलाव करने से बचना चाहिए।

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर चिंता जाहिर करते हुए लैंगर ने कहा, 'हमें खिलाड़ियों पर विश्ववास करने की जरूरत है। चयनकर्ताओं को भी चाहिए कि वे इन खिलाड़ियों को मौके दें न कि उन्हें टीम से बाहर कर दें।'
विज्ञापन


'ह्यूज को मौके दें'
लैंगर ने चयनकर्ताओं से अपील की कि सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूज को अगले मैच में खिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक बेहद उत्साहित और सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाला युवा खिलाड़ी है। अगर वह अगले मैच में नहीं खेलता है तो इससे मुझे बहुत अधिक निराशा होगी। ह्यूज पहली बार भारत दौरे पर आया है, इसलिए उसे मौकों की जरूरत है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ह्यूज भारत दौरे के शुरुआती दो मैचों में खास प्रदर्शन नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें