पिछले सीजन खेले चार मैच
मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उनका अभियान सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं विग्नेश पुथुर: पिता रिक्शा चालक, केरल के लिए भी नहीं खेले विग्नेश को MI ने ऐसे बनाया IPL की नई सनसनी
ऐसी खबरें आई थी कि मयंक अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लखनऊ टीम से जुड़ सकते हैं। मयंक ने बंगलुरू स्थिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब वह फिर से चोटिल हो गए हैं। लैंगर ने बताया कि मयंक ने गलती से अपने बिस्तर पर पैर मारा जिससे उनका पंजा चोटिल हो गया।
ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार