ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज और टीम के मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर को गुरुवार को एक बड़ा सम्मान दिगा गया। 51 वर्षीय लैंगर को ऑस्ट्रेलियाई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। लैंगर के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज और महिला टीम की कप्तान रायली थॉम्पसन को भी इसमें जगह मिली है।

विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकले ने कहा, "रायली और लैंगर 1996 में स्थापित ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के क्रमश: 58वें और 59वें नंबर पर शामिल हुए हैं।"
हॉकले ने कहा, "वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के कोच के रूप में और हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच के रूप में जस्टिन लैंगर का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है।"
विज्ञापन
लैंगर ने 29 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने 45.27 की औसत से 7696 रन बनाए। शुरू में वह तीसरे नंबर पर खेले, जिसमें 1999 में होबार्ट में पाकिस्तान को हराने के लिए 369 रनों का पीछा करते हुए एडम गिलक्रिस्ट के साथ प्रसिद्ध साझेदारी भी शामिल थी। लैंगर ने 2001 से शीर्ष क्रम में खेलना शुरू किया जहां उन्होंने मैथ्यू हेडन के साथ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल ओपनिंग साझेदारी की थी। इस जोड़ी ने 122 टेस्ट पारियों में 51.53 की औसत से 6081 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल हैं। उन्होंने 18 साल के करियर में आठ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के कोच के रूप में सफल कार्यकाल के बाद, लैंगर को मई 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का खिताब जीता।