फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी मुझमें काफी क्रिकेट बची है: श्रीसंत

Sat, 05 Jan 2013 12:35 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर से वापसी करने को तैयार मीडियम पेसर एस श्रीसंत ने कहा कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है। अगले महीने 30 साल के होने जा रहे श्रीसंत के लिए पिछला साल काफी निराशाजनक रहा और पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण उन्हें 14 महीने तक मैदान से बाहर रहना पड़ा।
विज्ञापन


श्रीसंत के अंगूठे में प्लैटिनम के दो नाखून लगाए गए हैं। 27 टेस्ट और 53 वन-डे खेल चुके श्रीसंत ने कहा, ‘पहले मैं 26 कदम के रनअप से गेंदबाजी करता था लेकिन अब इसे घटाकर 23 कर दिया है। हालांकि मैंने गति को कम नहीं किया है। यहां तक कि घरेलू टीम केरल की तरफ से खेलते हुए भी अपनी स्वाभाविक गति से ही गेंदबाजी की। बस अभी हमें अपनी निरंतरता को बनाए रखने पर ध्यान देना है।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें