फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे तेंदुलकर पर गिरी गाज, अंडर-14 टीम से बाहर

Tue, 09 Jul 2013 03:49 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे तेंदुलकर यानी अर्जुन तेंदुलकर को तगड़ा झटका लगा है। 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के बेटे को इस बार एमसीए की अंडर-14 टीम में जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन


अर्जुन को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की जूनियर चयन समिति ने 30 सदस्यीय संभावित टीम के बाहर कर दिया है।

जूनियर तेंदुलकर को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

अर्जुन के बाहर होने का मतलब है कि वह जल्द शुरू होने वाले ऑफ सीजन कैंप में नहीं खेल पाएंगे। अर्जुन पिछले साल खिताब जीतने वाली मुंबई की अंडर-14 टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

सचिन तेंदुलकर के लाडले एमसीए की ओर से आयोजित समर वेकेशन के मैचों में एक बार भी पचास के स्कोर तक नहीं पहुंच सके थे।

दूसरी बार भी ट्रायल में असफल रहे
अर्जुन को चयन के लिए दो मौके मिले थे। लेकिन दूसरी बार भी वह चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सके।

चयनकर्ताओं ने समर वेकेशन से चुने गए बेहतरीन बल्लेबाजों और वेरोक कप से तराशे गए बेहतरीन गेंदबाजों के बीच एक और ट्रायल रखा था, लेकिन इसमें भी अर्जुन चयनकर्ताओं को प्रभावित कर पाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


मुलुंड जिमखाना क्लब में हुए ट्रायल में अर्जुन बुरी तरह असफल रहे। वह अभ्यास मैच में तीन बार सस्ते में आउट हो गए। चयनकर्ताओं ने अर्जुन की एकाग्रता पर सवाल उठाए। वह क्षेत्ररक्षण में भी कमजोर साबित हुए।

अर्जुन को बाहर किए जाने के पीछे माना जा रहा है कि चयनकर्ता यह दिखाना चाहते हैं कि महज सचिन तेंदुलकर का बेटा होने से अर्जुन का चयन नहीं किया जा रहा। और उन्हें बाहर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें