फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Duminy: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच ने छोड़ा पद, जानिए कारण

Fri, 06 Dec 2024 09:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डुमिनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच का पदभार संभाला था। 
विज्ञापन
जेपी डुमिनी - फोटो : @ProteasMenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। सीमित ओवरों की टीम के बल्लेबाजी कोच जेपी डुमिनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, 17 दिसंबर से दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

निजी कारणों से दिया इस्तीफा
डुमिनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच का पदभार संभाला था। सीएसए ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति के बाद तुरंत प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है।

दक्षिण अफ्रीका को जल्द मिलेगा नया बल्लेबाजी कोच
सीएसए ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज जेपी डुमिनी मार्च 2023 में अपनी नियुक्ति के बाद से सीमित ओवरों की टीम के कोचिंग स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे हैं। उनके स्थान पर सीमित ओवरों की टीम के लिए जल्द ही बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

डुमिनी का करियर
डुमिनी ने 2004 से 2019 के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेला। 15 साल के करियर में डुमिनी ने 46 टेस्ट, 199 वनडे और 81 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें