इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 303 रनों का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 302 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पारी की आखिरी गेंद पर शानदार शतक जड़ा। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स (53), ऑयन मॉर्गेन (41), जॉनी बेयरस्टो ने (39) रनों की पारी खेली।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेडलवुड ने 2, पैट कमिंस, मार्कस स्टोयनिस, एडम जंपा, मिचेल मार्श को 1-1 विकेट मिला। मालूम हो कि पहले दो मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में खेले गए पहले वन-डे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। वहीं, ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे वन-डे में इंग्लैंड ने 4 विकेट मैच जीता था। दोनों टीमों के बीच चौथा वन-डे 26 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।