फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jos Buttler Record: बटलर ने बिना चौका लगाए जड़ दिए 70 रन, नीतीश राणा का पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Wed, 06 Apr 2022 03:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जोस बटलर ने बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए। उनकी इस पारी में कोई चौका नहीं था। आईपीएल में यह सबसे बड़ी पारी थी, जिसमें कोई चौका शामिल नहीं था। इससे पहले नीतीश राणा ने बिना कोई चौका लगाए 62 रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन शानदार लय में दिख रहे हैं। बटलर तीन पारियों में 100 से ज्यादा के औसत से 205 रन बना चुके हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में शतक लगाने वाले बटलर ने बैंगोलोर के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 70 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बटलर आईपीएल में बिना कोई चौका लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नीतीश राणा के नाम था, जिन्होंने बिना कोई चौका लगाए 62 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन


जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ 47 गेंद में 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी और अंत तक नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के निकले। 
 
आईपीएल में चौका लगाए बिना सबसे बड़ी पारी
बल्लेबाज रन छक्के विपक्षी टीम साल
जोस बटलर 70 6 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2022
नीतीश राणा 62 7 पंजाब किंग्स 2017
संजू सैमसन 61 7 गुजरात लायंस 2017
राहुल तेवतिया 53 7 पंजाब किंग्स 2020
डेविड मिलर 51 6 राजस्थान रॉयल्स 2014
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना चौका लगाए आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
आईपीएल में बिना चौका लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में बटलर और नितीश राणा के बाद संजू सैमसन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं राहुल तेवतिया चौथे और डेविड मिलर पांचवें नंबर पर हैं। नीतीश राणा, सैमसन और राहुल तेवतिया ने सात-सात छक्के लगाए थे। वहीं बटलर ने इस सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उन्होंने छह छक्के ही लगाए। 

आरसीबी ने राजस्थान को हराया  
इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। बैंगलोर की टीम ने पांच गेंद रहते इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। बैंगलोर के लिए दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की। इस जीत के बाद बैंगलोर अंक तालिका में छठे नंबर पर आ चुकी है। इस सीजन यह पहला मैच था, जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आरसीबी के खिलाफ यह राजस्थान की लगातार पांचवीं हार थी। हालांकि, इस हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें