फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉन्टी रोड्स के लिए लकी बना IPL, फाइनल जीतते ही आई एक और बड़ी खुशखबरी

Mon, 22 May 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
जॉन्टी रोड्स दूसरी बार बने पिता, IPL फाइनल के दिन मुंबई इंडियंस को मिली दोहरी खुशी - फोटो : Jonty Rhodes web
विज्ञापन
दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और फील्डिंग के लिविंग लीजेंड जॉन्टी रोड्स दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी मेलिनी रोड्स ने मुंबई के सूर्या हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। इसी दिन मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद में पुणे सुपरजॉयंट को हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। रोड्स मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं।
विज्ञापन


रोड्स की बेटी ने डॉ अमित ढुरंदर की देख रेख में जन्म लिया। डॉ अमित ने कहा कि रोड्स ने उनसे बच्चे के लिए जन्म लिए वॉटर बर्थ फैसिलिटी की मांग की थी। शाम 4 बजे मेलिनी हमारे अस्पताल पहुंची थी और 6 बजकर 9 मिनट पर उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन जन्म के समय 3.7 किलोग्राम था।

जॉन्टी रोड्स जिस समय पिता बने, उस समय वो हैदराबाद में आईपीएल 10 के फाइनल की तैयारी कर रहे थे। शाम को 06.09 पत्नी मेलिनी ने बेटे नाथन जॉन को जन्म दिया। खुद जॉन्टी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

  The prize before the prize @mipaltan? Nathan John "plunged" into the world at 6:20pm on IPL final #poolbirth #earthmother #incredibleindia pic.twitter.com/UiUCMt4fih — Jonty Rhodes (@JontyRhodes8) May 21, 2017

 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बेटी के जन्मदिन पर दी थी बधाई - फोटो : Twitter
जॉन्टी रोड्स और मेलिनी रोड्स की एक बेटी पहले से है, जो 23 अप्रैल 2015 को मुंबई में ही पैदा हुई थी। जॉन्टी ने भारत से लगाव के चलते अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। वैसे, इस साल 23 अप्रैल को जब जॉन्टी अपनी बेटी का जन्मदिन बना रहे थे, तो मिलने वाली बधाइयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई भी शामिल रही।
  Happy birthday to India, from India. :) https://t.co/DbOZFEKLe9 — Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2017


खास बात ये है रोड्स की पत्नी मेलिनी की डिलीवरी वॉटर बर्थ तकनीकी के जरिए कराया गया। ये तकनीकी दक्षिण अफ्रीका में आसानी से उपलब्ध नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें