फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेयरस्टो के आउट होने पर बवाल, लेकिन उन्होंने खुद लाबुशेन के खिलाफ की थी इसकी कोशिश, फैंस ने खोली पोल

Mon, 03 Jul 2023 03:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉर्ड्स टेस्ट में एलेक्स कैरी ने खेल भावना के खिलाफ जाकर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया था। इस पर जमकर बवाल हो रहा है। हालांकि, इसी मैच में खुद बेयरस्टो ने इसी तरीके से लाबुशेन को आउट करने की कोशिश की थी। 
 
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के तरीके पर काफी बात हो रही है। इस मामले में क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बंटा हुआ है। मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी के दौरान बेयरस्टो गेंद छोड़ने के बाद अपने साथी बल्लेबाज स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए थे। इसी समय विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। नियम के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और बेयरस्टो को आउट दिया गया। 
विज्ञापन


अब कई लोगों का कहना है कि नियम के अंदर रहकर किसी खिलाड़ी को आउट करना गलत नहीं है। बल्लेबाजों को क्रीज से बाहर निकलते समय सतर्क रहना चाहिए। वहीं, कई लोगों का मानना है कि बेयरस्टो रन नहीं भाग रहे थे और उन्हें आउट करना खेल भावना के खिलाफ है। इस बीच बेयरस्टो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद मार्नस लाबुशेन को उसी तरीके से आउट करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिस तरह से वह खुद आउट हुए। 


बेयरस्टो ने गेंद पकड़ने के साथ इस उम्मीद में थ्रो किया कि लाबुशेन क्रीज से बाहर निकल जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, वह अपनी जगह पर जमे रहे। वहीं, बेयरस्टो का थ्रो भी सटीक नहीं था और गेंद स्टंप्स में लगी ही नहीं। मैच खत्म होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि बेयरस्टो 'हर समय' ऐसे आउट करने की कोशिश करते हैं। कमिंस ने पिछले कुछ उदाहरणों की ओर भी इशारा किया जहां इंग्लिश विकेटकीपर ने कुछ ऐसा ही किया था।
विज्ञापन


कमिंस ने कहा "मैंने सोचा कि यह उचित था। आप जॉनी को हर समय ऐसा करते हुए देखते हैं। उसने पहले दिन (डेविड) वार्नर के साथ ऐसा किया था। उसने 2019 में स्टीव (स्मिथ) के साथ ऐसा किया था। अगर कीपर ऐसा करते हैं तो यह वास्तव में आम बात है ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, 'एक बल्लेबाज को अपनी क्रीज छोड़ते हुए ध्यान रखना चाहिए।'



कमिंस ने कहा, "कैज (कैरी) - पूरा श्रेय उन्हें जाता है। उन्होंने कुछ गेंद पहले ही मौका देखा और गिल्लियां बिखेर दीं। जॉनी ने अपनी क्रीज छोड़ दी और हमने बाकी अंपायरों पर छोड़ दिया।"

जैसे-जैसे 'क्रिकेट की भावना' की चर्चा जोरों पर है, एमसीसी ने भी अपने नियमों को स्पष्ट करते हुए सुझाव दिया कि कैरी ने जो कुछ भी किया वह खेल की सीमा के भीतर था। हालांकि, इंग्लैंड का खेमा नाखुश है क्योंकि बेयरस्टो के क्रीज पर अधिक समय तक रहने से वे ऑस्ट्रेलिया से 43 रन की हार को रोक सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें