फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड को 'जख्मी शेर' की तरह नजर आने लगी टीम इंडिया, बोले- '5-0 से हराने की बात करना जल्दबाजी'

Wed, 15 Aug 2018 04:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम भले ही जूझ रही हो लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा है कि 5-0 के वाइटवॉश की बात करना अभी जल्दबाजी होगी। मेहमान टीम को रविवार को लॉर्ड्स में पारी के अंतर से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड की टीम इस समय बेहतरीन फार्म में नजर आ रही है लेकिन बेयरस्टॉ ने कहा है कि भारत में वापसी करने की क्षमता है।

विज्ञापन


'द डेली टेलीग्राफ' ने बेयरस्टॉ के हवाले से कहा, 'हां, हमने हालात का फायदा उठाया और हमें पता है कि घरेलू हालात में कैसे खेलना है लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप कह सकते हो कि भारत कमजोर है। वे किसी कारण से ही दुनिया की नंबर एक टीम हैं औरसीरीज में अब भी काफी क्रिकेट खेला जाना बाकी है।'

उन्होंने कहा, '5-0 के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। मौसम एक बार फिर गर्म हो सकता है, साउथम्पटन और ओवल की पिचें सूखी हो सकती हैं। निश्चित तौर पर हम कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।' पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में 18 अगस्त से खेला जाएगा जबकि चौथा टेस्ट साउथम्पटन में 30 अगस्त और पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल में सात सितंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jonny Bairstow
कप्तान जो रूट ने कहा कि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में जीत के बाद 5-0 सेसीरीज जीतना उनका सपना है। रूट ने कहा, 'बेशक, यह सपना है। पांच संपूर्ण प्रदर्शन करना और पांच जीत दर्ज करना। लेकिन महत्वपूर्ण है कि हम आत्ममुग्ध, अहंकारी नहीं हों और काफी आगे के बारे में नहीं सोचें।'

बेयरस्टॉ को खुशी है कि इंग्लैंड टीम के उनके साथी बेन स्टोक्स को झगड़े के मामले में निर्दोष पाया गया है। इस आलराउंडर और इस झगड़े की घटना में शामिल रहे इंग्लैंड टीम के उनके साथी एलेक्स हेल्स को अब क्रिकेट अनुशासनात्मक मामले के नतीजे का इंतजार है जिसे आपराधिक मामले का नतीजा आने तक लंबित रखा गया था। स्टोक्स को तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम से जोड़ा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें