फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: जॉनी बेयरस्टो ने जमाया धुआंधार शतक, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में की शानदार शुरुआत

Fri, 23 Nov 2018 07:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
विज्ञापन

जॉनी बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार से कोलंबो में शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार शुरुआत की है। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर पहले दिन की खेल समाप्ति तक इंग्लैंड ने 88.1 ओवर में सात विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। मोइन अली 23* और आदिल राशिद 13* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


बेयरस्टो के लिए यह शतक बेहद भावुक रहा क्योंकि पहले दो टेस्ट में वह नहीं खेल पाए थे। पहले टेस्ट में एड़ी की चोट के कारण बेयरस्टो बाहर रहे जबकि दूसरे टेस्ट में बेन फॉक्स के कारण उन्हें मौका नहीं मिला। इंग्लैंड ने पल्लेकल में सीरीज अपने नाम की थी। 

इस औपचारिक मैच में बेयरस्टो को मौका मिला, तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका और शतक जमाया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 186 गेंदों में 9  चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। संदाकन ने बोल्ड करके इंग्लिश बल्लेबाज की पारी का अंत किया।
विज्ञापन


बहरहाल, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लगातार आठवीं बार टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर्स 36 रन के कुल योग पर पवेलियन में जा बैठे थे। परेरा ने रॉरी बर्न्स और पुष्पकुमारा ने कीटन जेनिंग्स को अपना शिकार बनाया। 

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद बेयरस्टो और कप्तान जो रूट ने इंग्लैंड को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी  की। संदाकन ने रूट को गुनाथिलाका के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद बेयरस्टो को बेन स्टोक्स का अच्छा साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए। संदाकन ने फिर स्टोक्स को धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

शतक पूरा करने के बाद संदाकन की गेंद पर बोल्ड होकर बेयरस्टो भी पवेलियन लौटे। तब तक इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार लग चुका था। फिर मोइन अली अंत तक क्रीज पर डटे रहे और इंग्लैंड को स्टंप्स तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें