फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशेज सीरीज में 79 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, बेयरस्टो-मलान रहे वजह

Sat, 16 Dec 2017 08:31 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : Daily Mail
विज्ञापन
इंग्लैंड के बल्लेबाजों डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 79 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मलान और बेयरस्टो ने 225 रन की साझेदारी की, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए इंग्लैंड की तरफ से रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड ई पेंटर- डी कॉम्प्टन की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने साल 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रैंट ब्रिज में 206 रन जोड़े थे। बता दें कि इंग्लिश बल्लेबाज ने जहां टेस्ट के पहले दिन अपना शतक पूरा किया था तो वहीं बेयरस्टो ने दूसरे दिन अपना सैकड़ा पूरा किया।

पढ़ेंः- AUSvENG: स्टीव स्मिथ ने खेली कमाल की पारी, इंग्लैंड से 200 रन पीछे ऑस्ट्रेलिया

बेयरस्टो-मलान के दमदार शतकों की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 403 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 62 ओवर में तीन विकेट खोकर 203 रन बना लिए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ 92* और शॉन मार्श 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 200 रन पीछे है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन



यह टेस्ट मलान और बेयरस्टो के लिए बेहद स्पेशल भी बना। दरअसल, मलान ने अपने करियर के आठवें टेस्ट में डेब्यू शतक जमाया। वहीं बेयरस्टो ने सजीली पारी खेलने के दौरान टेस्ट क्रिकेट के अपने तीन हजार रन पूरे किए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48वें टेस्ट में 3,000 रन का आंकड़ा पार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें