फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को मिला नया बल्लेबाजी कोच, विश्व कप 2019 के लिए होगी जमकर तैयारी

Thu, 13 Dec 2018 04:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jon lewis
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस को श्रीलंका का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। उन्हें श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त करने के कुछ दिनों बाद लुईस की नियुक्ती की घोषणा की गई।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट की पेशकश स्वीकार करने से पहले 43 साल के लुईस डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के मुख्य कोच थे। लुईस ने इंग्लैंड की ओर से 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट 2006 में श्रीलंका के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 27 रन बनाए।

लुईस इसी महीने श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे के लिए 64 साल के रिक्सन के साथ जुड़ेंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंका को दो टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। श्रीलंका को 24 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में भी दो टेस्ट खेलने हैं। श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डिसिल्वा ने कहा कि लुईस और रिक्सन जुलाई 2019 में खत्म होने वाले विश्व कप तक राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें