फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाएंगे जोफ्रा आर्चर, पहली बार खेलेंगे T-20 इंटरनेशनल मैच

Sun, 05 May 2019 10:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जोफ्रा आर्चर
IPL 2019 में अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर ढाने वाले पेसर जोफ्रा आर्चर आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल खेलने उतरेंगे। इससे पहले जोफ्र ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र वन-डे मैच में जरूर हिस्सा लिया था, लेकिन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

2 of 4
जोफ्रा आर्चर
30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में अपनी दावेदारी करने के लिए आर्चर के पास इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले आर्चर इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का भविष्य साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जोफ्रा आर्चर
वेस्टइंडीज में जन्मा यह खिलाड़ी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलता है। कई देशों की T-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जोफ्रा आर्चर अगर पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड में ही होने वाले एकमात्र T-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज में प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे तो उनको वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ipl
इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है, जिसमें जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं है। गौरतलब है कि आयरलैंड के खिलाफ जोफ्रा आर्चर केवल एक विकेट अपने नाम कर पाए थे। 8 ओवर
गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर ने कुल 40 रन खर्च किए थे, जिसमें उन्होंने एक खिलाड़ी को क्लान बोल्ड आउट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें