फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: जो रूट ही रहेंगे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, मुख्य कोच के बाद अब बल्लेबाजी कोच हुए बर्खास्त

Fri, 04 Feb 2022 06:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी है। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के बाद अब बल्लेबाजी कोच ग्राहन थोर्पे को बर्खास्त कर दिया गया है। जो रूट को कप्तानी से नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी है। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के बाद अब बल्लेबाजी कोच ग्राहन थोर्पे को बर्खास्त कर दिया गया है। इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड में पुरुष क्रिकेट के अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टरएंड्रयू स्ट्रॉस ने इसकी पुष्टि की है। स्ट्रॉस ने यह भी कहा है कि टेस्ट कप्तान जो रूट को अभी बरकरार रखा जाएगा। उन्हें कप्तानी से नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदान पर एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम को 4-0 से हराया था। इंग्लिश टीम अब टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। वहां उसे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। एंटीगुआ में आठ मार्च से 12 मार्च तक पहला टेस्ट खेला जाएगा। इसके बाद बारबाडोस में 16 से 20 मार्च तक दूसरा टेस्ट और ग्रेनाडा में 24 मार्च से 28 मार्च तक तीसरा टेस्ट होगा। इंग्लैंड की टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के दौरे पर पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली है। वेस्टइंडीज ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया।

एश्ले जाइल्स के जाने के बाद स्ट्रॉस को पुरुष क्रिकेट का अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-4 की हार के बाद जो रूट काफी दुखी हैं। वे दूसरी बार इस अंतर से हारे हैं। हालांकि, रूट में टीम की कप्तानी करने की ऊर्जा है और वे खिलाड़ियों को अभी भी प्रेरित कर सकते हैं। रूट ने 2021 में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने टेस्ट में 61 की औसत से 1708 रन बनाए। इस दौरान सात शतक भी लगाए।
विज्ञापन


स्ट्रॉस ने कहा, "जो से बात करने के बाद यह बिल्कुल स्पष्ट हुआ है कि वह इस टीम को आगे ले जाने के लिए कितना प्रतिबद्ध है। उनके पास कप्तानी करने के लिए अविश्वसनीय प्रेरणा और ऊर्जा है। एशेज में जो कुछ भी हुआ उससे वे बहुत निराश हैं, लेकिन वे मैदान में और मैदान से बाहर एक शानदार उदाहरण स्थापित करते हैं, इसलिए मैं उन्हें अपना पूरा समर्थन दूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके ऊपर से दबाव को दूर करने में मदद करूंगा।"

थोर्पे के बल्लेबाजी कोच रहते हुए एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड की टीम 10 पारियों में एक बार भी 300 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी। इसके अलावा वे होबार्ट में खेले गए आखिरी टेस्ट के बाद सुबह में टीम होटल में सिगार जलाए हुए पाए गए थे। इस पर पुलिस ने एक्शन भी लिया था। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर अंतरिम कोच के साथ जाएगी। अंतरिम कोच बनने की रेस में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट, यंग लायंस (इंग्लैंड-ए टीम) के कोच रिचर्ड डॉसन और सहायक कोच पॉल कलिंगवुड हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें