फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Root Magic: लॉर्ड्स के मैदान पर रूट ने दिखाया जादुई करतब, बिना किसी सहारे के खड़ा रहा बल्ला

Mon, 06 Jun 2022 03:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

सार

जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान अपना बल्ला खास तरीके से बैलेंस किया। इसके बाद उन्होंने बल्ले को छोड़ दिया था, लेकिन उनका बैट बिना किसी सहारे के जमीन पर खड़ा रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस मैच को अपने लिए यादगार बना दिया। रूट ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाते हुए क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अपने दस हजार रन भी पूरे कर लिए। शतकीय पारी के दौरान रूट ने बल्ले के सात जादुई करतब भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में रूट अपने बल्ले को इस तरह से बैलेंस करते हैं कि बैट बिना किसी सहारे के जमीन पर खड़ा रहता है। यह वीडियो देखकर फैंस उन्हें जादूगर बता रहे हैं। 
विज्ञापन


रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सात साल बाद टेस्ट क्रिकेट में मात दी। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने यह मैच पांच विकेट के अंतर से जीता। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन में यह इंग्लैंड की सिर्फ दूसरी जीत है। 

फैंस ने कहा जादूगर
रूट के एक फैन ने लिखा "मुझे पता था कि रूट प्रतिभावान हैं, लेकिन ऐसा जादू उन्हें आता है, इस बारे में नहीं सोचा था। यह क्या था।"



वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "वाकई क्या बैट खुद को रोके हुए है या जो रूट एक जादूगर भी हैं।"

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हैं इंग्लैंड
पहला टेस्ट पांच विकेट से जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले रूट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। किसी भी टेस्ट की टेस्ट मैच की चौथी पारी में रूट ने पहली बार शतक लगाया है। उनके अलावा विकेटकीपर बेन फोकस ने 32 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की पारी पांच विकेट के नुकसान 216 रन से शुरू हुई थी। इसके बाद से इन दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। 

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की अनुभवी जोड़ी के अलावा मैटी पॉट्स ने अपने पहले टेस्ट में ही कमाल किया। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने शतक लगाया। वहीं, विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने 96 रन की पारी खेली। हालांकि, ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें