फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Test Captain: एशेज सीरीज 0-4 से हारने के बाद बोले जो रूट, इंग्लैंड की कप्तानी के लिए मैं सही खिलाड़ी

Mon, 17 Jan 2022 09:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

जो रूट का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने के लिए वो सही इंसान हैं। एशेज सीरीज के पांचवें मैच में 146 रन की हार के बाद उन्होंने यह बात कही है। रूट ने कहा है कि वे हालातों को बदलकर चीजें बेहतर करना चाहेंगे। 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट का मानना है कि वो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने के लिए सही इंसान हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 0-4 से हारने के बाद रूट ने यह बात कही है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 146 रन से हारने के बाद रूट ने कहा "मुझे लगता है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तानी करने के लिए सही इंसान हूं।" इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम किसी मैच में ऑस्ट्रेलिया को कड़ा मुकाबला नहीं दे पाई और अधिकतर मैच बड़े अंतर से हारी। हालांकि सिडनी में एंडरसन ने आखिरी ओवर खेलकर इंग्लैंड को हार से बचा लिया था। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया जीत के बहुत करीब थी।  
विज्ञापन


एशेज सीरीज का आखिरी मैच हारने के बाद रूट ने कहा कि अगर उन्हें इंग्लैंड की टीम को आगे ले जाने का और चीजों को बदलने का मौका मिलता है तो वो इसे बहुत पसंद करेंगे। उन्होंने कहा "मौजूदा समय में हम खिलाड़ियों की एक टीम के रूप में वाकई मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और किसी का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन मैं पसंद करूंगा कि मुझे कोशिश करने और चीजों को बदलने का मौका मिले और हम वैसा प्रदर्शन कर सकें, जो आप इंग्लैंड की टेस्ट टीम से उम्मीद करते हैं। जिसकी पिछले कुछ समय में हमारे अंदर कमी दिखी है।"

रूट ने खुद पर विश्वास जताते हुए कहा "मुझे लगता है कि मैं इस टीम को आगे ले जाने के लिए सही इंसान हूं। अगर मुझसे यह जिम्मेदारी ले ली जाती है तो यह अलग मामला होगा। लेकिन , मैं पसंद करूंगा कि मुझे आगे कप्तानी जारी रखने का मौका मिले। और हां मेरे अंदर वह क्षमता है कि मैं कप्तान के रूप में आगे बढ़ सकूं और चीजों को बदल सकूं, लेकिन देखना होगा कि आगे चीजें कैसी रहती हैं।"
विज्ञापन


आखिरी मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए फेल
एशेज सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 271 रनों का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए 68 रन बना लिए थे। इसके बाद पूरी टीम 56 रन बनाकर आउट हो गई। 124 रन में इंग्लैंड की पारी खत्म हो चुकी थी और रूट की टीम यह मैच 146 रन से हार गई। इस पर रूट ने कहा "यह बल्ले के साथ बहुत ही खराब प्रदर्शन था। हमें लगा था कि हमारे पास यह टेस्ट मैच जीतने का बेहतरीन मौका है, लेकिन शानदार शुरुआत के बाद कुछ बल्लेबाज बहुत ही खराब तरीके स आउट हुए। यहां पर होना दुखद है।"

इंग्लैंड के अंदर वापसी करने की क्षमता 
रूट ने अपनी टीम पर विश्वास जताते हुए कहा "हमारे अंदर वह क्षमता है, निश्चित रूप से हमारे पास काफी प्रतिभा है, बस हम अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। टेस्ट क्रिकेट में यही जरूरी है। इस सितार पर आपको प्रदर्शन करना होता है और इस दौरे में हमने बल्लेबाजी करते हुए कभी भी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है।"

ग्रीन, बोलैंड और कमिंस के सामने बिखरी इंग्लैंड की टीम
पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को 124 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया यह मैच 146 रन से जीत गया। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 4-0 से हराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें