फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लॉर्ड्स में स्टोक्स को लगातार गेंदबाजी करता देख चिंतित हो गए थे रूट, बोले- वह मेरी कभी नहीं सुनता

Wed, 16 Jul 2025 07:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्टोक्स की गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण रही और उन्होंने पांचवें दिन काफी गेंदबाजी की। तीसरे दिन इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने टिम साउदी के द्वारा स्टोक्स से कहा था कि वह गेंदबाजी कम करें। स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में 44 ओवर गेंदबाजी की जो सर्वाधिक थी।
विज्ञापन
जो रूट-बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का कहना है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जब बेन स्टोक्स लगातार गेंदबाजी कर रहे थे तो इसे देखकर वह चिंतित हो गए थे। रूट ने हालांकि स्वीकार किया कि स्टोक्स का गेंदबाजी करना इंग्लैंड के लिए अच्छी बात है। स्टोक्स ने चोटिल होने के बाद हाल ही में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है और उनका कार्यभार प्रबंध, विशेषकर गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय रही है। 
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में महत्वपूर्ण रही स्टोक्स की गेंदबाजी
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्टोक्स की गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण रही और उन्होंने पांचवें दिन काफी गेंदबाजी की। तीसरे दिन इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने टिम साउदी के द्वारा स्टोक्स से कहा था कि वह गेंदबाजी कम करें। स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में 44 ओवर गेंदबाजी की जो सर्वाधिक थी। स्टोक्स ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। रूट ने कहा कि जब वह कप्तान थे, तब भी स्टोक्स उनकी नहीं सुनते थे। रूट ने कहा कि स्टोक्स को पता है कि वह क्या कर रहे हैं। 

रूट ने कहा, 'वह हमेशा मेरी बात नहीं सुनता। जब मैं कप्तान था तो भी उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। लेकिन, उसे पता है कि वो क्या कर रहा है और उसकी अपनी शारीरिक स्थिति पर भी अच्छी पकड़ है। यह एक अविश्वसनीय प्रयास था।' रूट ने कहा कि स्टोक्स बस एक ऐसा खिलाड़ी बनने के लिए बेताब हैं जो चीजों को अंजाम दे सके और इस समय वह अपने शरीर पर भरोसा कर रहा है। रूट ने कहा कि यह (स्टोक्स का गेंदबाजी करना) इंग्लैंड के लिए उत्साहजनक संकेत है क्योंकि इससे पता चलता है कि स्टोक्स अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं।
विज्ञापन

रूट ने कहा, स्टोक्स चीजों को अंजाम देने के लिए बेताब है। ऐसा करने में सक्षम होना अविश्वसनीय प्रयास है। मैं तो बस यही सोच रहा था कि कुछ गंभीर चोटों के बाद वह मैच में नहीं खेल पाएगा, लेकिन अब उसे अपने शरीर पर पूरा भरोसा है। यह हमारे लिए आगे बढ़ने का एक अच्छा संकेत है। मेरा मतलब है, यह वाकई में अच्छा है, क्योंकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर वापस आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें