सांप को देखते ही पकड़कर जिंदा चबा गया युवक
- फोटो : Freepik
Trending News: दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। अगर यह किसी को काट लें, तो बचना बेहद मुश्किल होता है। यही वजह को सांप को देखकर बड़े-बड़े लोगों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा मामला है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बांदा का है। यहां पर एक युवक ने कुछ ऐसा किया है, जिसे आनकर आपकी रूह कांप जाएगी। बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र हरदौली गांव में 35 वर्षीय युवक नशे में जिंदा सांप को मुंह में डालकर चबा डाला। उसने सांप के कई टुकड़े कर उसे निगल भी गया। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
युवक का नाम अशोक है। उसकी मां ने यह चीख-पुकार मचाई और किसी तरह बेटे के मुंह से सांप को बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दो-तीन टुकड़े निगल चुका था। इसकेबाद आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर। जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
Viral Video: जयमाला पर दोस्त ने दूल्हे के कान में कही ये बात की लड़के का ठनका माथा, वहीं पकड़कर पीट दिया
परिजनों ने बताया कि अशोक शराब के नशे में घर के पास घूम रहा था, तभी उसे एक जिंदा सांप दिखा। नशे की हालत में उसने सांप को पकड़ लिया और उसे सीधे मुंह में डालकर दांतों से काटने लगा। यह भयावह नजारा देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।
Viral Video: घर पर लगा स्मार्ट मीटर और जब अगले दिन देखा बिल तो घूम गया माथा, लाखों की रकम देख छूटे पसीने
यह उसकी किस्मत और करिश्मा है कि युवक की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज करने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ मनोहर ने बताया कि अगर सांप जहरीला होता, तो मामला जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। युवक को एंटी वेनम और अन्य जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।