फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Root Record: विराट कोहली और मॉर्गन के खास क्लब में शामिल हुए रूट, यह कारनामा करने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी

Thu, 14 Jul 2022 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

सार

2015 विश्व कप के बाद से सिर्फ पांच खिलाड़ी ही 100 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेल पाए हैं। इनमें से चार खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं, जबकि भारत के विराट कोहली भी इस क्लब में शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही जो रूट ने विराट कोहली और इयोन मॉर्गन के खास क्लब में जगह बना ली। वो पांचवें खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 2015 विश्व कप के बाद 100 वनडे मैच खेले हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और भारत के विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। पिछले सात सालों में भारत और इंग्लैंड की टीमों ने काफी वनडे मैच खेले हैं और ये खिलाड़ी लगातार अपने देश की वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं। 
विज्ञापन


2015 विश्व कप के बाद आदिल राशिद, इयोन मॉर्गन, विराट कोहली, जेसन रॉय और जो रूट ने 100 या उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। रूट ने इसी मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि इसमें चार खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम के हैं, जबकि भारत से सिर्फ विराट कोहली इस लिस्ट में हैं। बाकी किसी टीम का कोई खिलाड़ी इस सूची में नहीं है। इससे साफ होता है कि पिछले सात सालों में इन दोनों टीमों ने वनडे क्रिकेट में लगातार ध्यान दिया है और ये खिलाड़ी लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में शानदार लय में थे रूट
जो रूट पिछले महीने न्यूजीलैंड और इस महीने की शुरुआत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार लय में थे। उन्होंने भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। हालांकि, पहले वनडे मैच में वो खाता खोले बिना जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। इस मैच में रूट बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। वनडे सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा।  

फॉर्म में नहीं हैं विराट
2015 विश्व कप के बाद भले ही विराट ने भारत के लिए 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हों, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। 2020 और 2021 में शतक न लगा पाने वाले विराट 2022 के साढ़े छह महीने गुजरने के बाद भी शतक का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वनडे क्रिकेट में उनका औसत बहुत खराब नहीं है, लेकिन वो मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें