फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Root Record: जैक्स कैलिस और स्टीव वॉ के खास क्लब में शामिल हुए जो रूट, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Mon, 12 Dec 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जो रूट ने कुल तीन विकेट हासिल किए और जैक्स कैलिस जैसे महान खिलाड़ियों की खास सूची में अपना नाम शामिल कर लिया। 
 
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट अपनी टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंद के साथ अहम योगदान दिया और तीन विकेट निकाले। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडर्स की सूची में शामिल हो गए। रूट दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 50 विकेट भी हासिल किए हैं। उनसे पहले सिर्फ जैक्स कैलिस और स्टीव वॉ ही ऐसा कर पाए थे। 
विज्ञापन


कैलिस ने टेस्ट में 13289 रन बनाने के साथ ही 292 विकेट निकाले थे, जबकि स्टीव वॉ ने 10927 रन बनाने के साथ 92 विकेट लिए थे। वहीं, जो रूट 10629 रन बनाने के अलावा 50 विकेट भी ले चुके हैं।

रूट ने सचिन को पीछे छोड़ा
जो रूट ने इस सूची में भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने टेस्ट में 46 विकेट लिए थे, जबकि रूट 50 विकेट हासिल कर चुके हैं। सचिन ने टेस्ट में 15921 रन बनाए। इस मामले में रूट सचिन से बहुत पीछे हैं, लेकिन विकेट लेने के मामले में रूट ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 11174 रन बनाए और 39 विकेट लिए। 

टेस्ट क्रिकेट में कुल 14 खिलाड़ी ही 10,000 से ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें से कुमार संगकारा और ब्रायन लारा ने टेस्ट में कोई विकेट नहीं लिया हैं। वहीं, सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके विकेटों की संख्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। इनमें मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक विकेट है।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में जीती सीरीज
इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह तीसरा मौका है, जब इंग्लैंड ने पाकिस्तानी में टेस्ट सीरीज जीती है। इंग्लैंड ने पहली बार पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट जीते हैं और पाकिस्तान की टीम 1959 के बाद पहली बार अपने घर में लगातार तीन हारी है। पाकिस्तान में इंग्लैंड ने अब तक कुल चार टेस्ट जीते हैं। इनमें से दो जीत बेन स्टोक्स की कप्तानी में मिली हैं। स्टोक्स अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को नौ में से आठ टेस्ट जिता चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें