फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Root: रूट टेस्ट में 50+ रन की 100 पारियां खेलने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

Sat, 07 Dec 2024 01:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

यह टेस्ट में उनका 100वां पचास से ज्यादा का स्कोर रहा। इसमें 35 शतक के अलावा 65 अर्धशतक भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर (119) के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने शनिवार को इतिहास रच दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे अधिक पचास से अधिक स्कोर के लैंडमार्क को छूने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए। रूट ने वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।पहली पारी में नाकाम रहने के बाद रूट ने दूसरे दिन का अंत 106 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 73 रन बनाकर किया।
विज्ञापन

जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
यह टेस्ट में उनका 100वां पचास से ज्यादा का स्कोर रहा। इसमें 35 शतक के अलावा 65 अर्धशतक भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर (119) के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। इनमें 51 शतक भी शामिल हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस का नंबर आता है। कैलिस ने 103 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इनमें 45 शतक शामिल हैं। रिकी पोंटिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी 103 बार पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इनमें 41 शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया। एक वक्त इंग्लैंड ने 43 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। जैक क्राउली ने 23 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हैरी ब्रूक (115 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 123 रन) और ओली पोप (78 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 280 का स्कोर बनाया। ब्रूक और पोप ने पांचवें विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
कीवी टीम की ओर से नाथन स्मिथ ने चार विकेट, जबकि विल ओरूर्के ने तीन विकेट लिए। मैट हेनरी को भी दो विकेट मिले। अपनी पहली पारी में कीवी टीम महज 125 रन ही बना सकी। गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने चार-चार विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। केन विलियम्सन (56 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 37 रन) ही 20+ रन का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र कीवी खिलाड़ी रहे। इंग्लैंड दूसरी पारी में 155 रन की बढ़त के साथ उतरा।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 533 रन की बढ़त हासिल कर ली है। बेन डकेट (112 गेंदों में 92 रन, छह चौके और एक छक्का), जैकब बेथेल (118 गेंदों में 96 रन, 10 चौके और तीन छक्के), हैरी ब्रूक (61 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 55) और जो रूट ने अर्धशतक जमाए। न्यूजीलैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें