फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: JCA ने परीक्षा में पूछा भगवान राम की बहन का नाम

Tue, 18 Oct 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह राज्य झारखंड के क्रिकेट संघ ने ‘आम आदमी’ को सदस्यता देने के लिए एक परीक्षा आयोजित की। सदस्यता पाने के इच्छुक करीब 940 आवेदकों ने परीक्षा दी। मगर सदस्यता पाने के लिए आवेदकों से जो सवाल पूछे गए उन्होंने परीक्षार्थियों के होश ही उड़ा दिए। 941 आवेदकों में से 300 तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 200 आवेदक सिर्फ 3 अंक ही जुटा पाए। इस परीक्षा में 45 मिनट के अंदर 40 सवालों के जवाब देने थे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में भगवान राम की इकलौती बहन नाम पूछा गया। साथ ही युनानी देवी-देवताओं और मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़े भी सवाल थे। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने पहले ही साफ कर दिया था कि क्रिकेट से जुड़े 20 सवाल और अन्य खेलों से 10 सवाल पूछे जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

क्रिकेट और खेल से बाहर भी पूछे गए सवाल

क्रिकेट - फोटो : getty
हालांकि इस परीक्षा में पौराणिक कथाओं, इतिहास, राजनीति से जुड़े सवाल पूछे। JSCA ने इस परीक्षा के लिए कोई न्यूनतम अंक नहीं रखे और न ही गलत जवाब के लिए अंक काटे। इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले को 17 अंक मिले।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि उन्हें इतने बड़े पैमाने पर आवेदन मिलने की खुशी है। लोढा समिति के सुझावों के तहत ज्यादा से ज्यादा गैर-क्रिकेटरों को सदस्यता देने के लिए यह कदम उठाया गया।

JSCA का कहना है कि सवाल मुश्किल नहीं थे। रोजाना अखबार पढ़ने वाले व्यक्ति आसानी से इन सवालों का जवाब दे सकते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें