भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले मेजबान वेस्टइंडीज टीम को झटका देते हुए खास तेज गेंदबाज ने इस खेल को अलविदा कह दिया है।
तेज गेंदबाज जीरोम टेलर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह क्रिकेट के छोटे फॉरमेट्स (वनडे और टी-20) में खेलते रहेंगे। उन्होंने यह संन्यास सीरीज के लिए टीम के ऐलान होने से पहले ले लिया। इस सीरीज के लिए दिनेश रामदीन को भी नहीं रखा गया है।
अनुभवी गेंदबाज और 32 साल के टेलर ने अपनी टीम के लिए 46 टेस्ट मैच खेले और 130 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में सबिना पार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जब उन्होंने 47 रन देकर 6 विकेट झटके थे। अपने 13 साल लंबे करियर में 4 बार 5-5 विकेट लिए हैं।