फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: श्रीलंका की चिंताएं बढ़ीं, तीसरे टेस्ट में ऐसी टीम उतारना पड़ सकती है

Wed, 29 Nov 2017 08:15 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
रंगना हेराथ - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम की भारत दौरे पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नागपुर टेस्ट एक पारी और 239 रन के विशाल अंतर से हारने के बाद उसके प्रमुख स्पिनर रंगना हेराथ को बड़ी दिक्कत हुई है। इसके चलते तीसरे टेस्ट के लिए लेग स्पिनर जेफ्री वेंडरसे को उनके कवर के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


39 वर्षीय हेराथ ने नागपुर में करारी शिकस्त के बाद पीठ दर्द की शिकायत की है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का अंतिम टेस्ट दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 2 दिसंबर से शुरू होगा।

बता दें कि तेज गेंदबाजों के लिए मददगार कोलकाता की पिच पर हेराथ ने सिर्फ 8 ओवर गेंदबाजी की थी। हालांकि, नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट में हेराथ ने काफी गेंदबाजी की, लेकिन टीम के लिए उम्दा योगदान नहीं दे सके। बाएं हाथ के स्पिनर ने नागपुर में 39 ओवर किए थे।
विज्ञापन


वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, लेकिन उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव जरूर है। लेग स्पिनर ने 11 वन-डे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वैसे श्रीलंका के पास चाइनामैन लक्षण संदाकन के रूप में एक और विकल्प मौजूद है, जिसे वो तीसरे टेस्ट में अंतिम एकादश में मौका दे सकते हैं।

तीसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:

दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुनारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, लहिरू थिरिमाने, सुरंगा लकमल, दिलरुवान परेरा, लहिरू गमागे, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो, दासुन शनाका, निरोशन डिकवेला, रोशन सिल्वा और जेफ्री वेंडरसे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें