फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जीत ने मारा इतना तेज शॉट, बॉलर के सिर पर लगी बॉल और हो गया छक्का

Wed, 21 Feb 2018 11:15 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीत रावल - फोटो : File
विज्ञापन
क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को अपनी जान गंवाई पड़ चुकी है। एक बार फिर ऐसा ही हादसा मैदान पर हो सकता था लेकिन वो कहवात है न 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई' न्यूजीलैंड में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट में सच साबित हुई। दरअसल न्यूजीलैंड की घरेलू 50 ओवर फोर्ड ट्रॉफी टूर्नामेंट में ऑकलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने एंड्रयू इलिस की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया और गेंद एलिस के सिर से टकराकर छक्के के लिए मैदान से बाहर चली गई।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह रही कि सिर पर गेंद लगने के बाद भी एलिस को गंभीर चोट नहीं आई और अपनी ओवर पूरा फेंका। एलिस मैच का 19वां फेंक रहे थे और इस ओवर में रावल ने जोरदार शॉट मारा। बॉल सीधे गेंदबाज के सिर पर लगती है। कमाल की बात यह रही कि बॉल वहीं रूकी नहीं बल्कि रिप्ले में देखने पर पता कि बॉल बाउंड्री के बाहर चली गई। अंपायर ने इसे छक्का करार दिया। 

इससे भी मजेदार बात यह रही कि एलिस ने बाद में जीत को आउट भी किया। मैच के बाद जीत ने कहा कि ऐसी घटना के बाद आपको उस खिलाड़ी की चिंता रहती है, जिसे गेंद लगती है। हालांकि मुझे मैच हारने का गम नहीं है बल्कि खुशी है कि एलिस को गंभीर चोट नहीं आई। 
विज्ञापन


इस मैच में जीत रावल ने 153 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की बदौलत शानदार 149 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत ऑकलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 304 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंटरबरी की शुरुआत खराब रही और उसने 87 रन पर ही 3 विकेट खो दिए। कैंटरबरी 37.2 ओवर में महज 197 रन पर ऑलआउट हो गई और इसी के साथ ऑकलैंड ने 107 रन से मुकाबले को जीत लिया।
विज्ञापन


देखिए वीडिया-
 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें