केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठकों में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका फैसला रविवार को एजीएम के दौरान लिया गया।
31 वर्षीय शाह ने 23 अक्तूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ बीसीसीआई के सचिव का पदभार संभाला था। उन्हें यहां बीसीसीाई की 88वीं सालाना आम बैठक के दौरान आईसीसी बैठक के लिए बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'जब भी बैठक होगी, जाय इसमें बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।' अगली आईसीसी सीईसी बैठक की तारीख और स्थान अभी तक तय नहीं हुआ है।
जब बोर्ड का प्रशासनिक काम सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) देख रही थी तब बीसीसीआई के साईओ राहुल जौहरी बोर्ड के प्रतिनिधि थे।