फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की एजीएम में हुए बड़े बदलाव, सौरव गांगुली का 2024 तक बढ़ सकता है कार्यकाल

Mon, 02 Dec 2019 08:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सौरव गांगुली की अगुवाई में पहली बार बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) हुई। बीसीसीआई का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद रविवार को बोर्ड ने अपने पदाधिकारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य प्रशासनिक सुधारों को खत्म करने का फैसला किया, इसके बाद अब पूर्व कप्तान को अपने नौ महीने के कार्यकाल के अंत में विस्तार पाने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


यह निर्णय बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया हालांकि इसके लिए अभी शीर्ष अदालत की मंजूरी की आवश्यकता होगी। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, 'सभी प्रस्तावित संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है और इसे उच्चतम न्यायालय में भेज दिया जाएगा।'

बीसीसीआई के वर्तमान संविधान के अनुसार, एक पदाधिकारी जिसने मुख्य क्रिकेट बोर्ड या राज्य संघ में दो तीन साल की सेवा की है, अनिवार्य तीन साल के कूलिंग-ऑफ अवधि में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर को कार्यभार संभालने वाले गांगुली को अगले साल पद खाली करना था, लेकिन अब बदलाव के बाद वे 2024 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें