मियांदाद ने अंडर-19 टीम इंडिया की भी तारीफ की और कहा कि जिस तरह से न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारत ने
पृथ्वी शॉ की कप्तानी और
राहुल द्रविड की कोचिंग में पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए वर्ल्ड कप जीता वह काबिले तारीफ है।
सेमीफाइनल में जिस तरह से हमारी टीम 203 रन के अंतर से हारी, उसके बाद इन बच्चों को हमें सपोर्ट करना चाहिए। हमारे खिलाड़ियों को सिर्फ एक टूर्नामेंट के आधार पर जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जूनियर क्रिकेटर्स संसाधनों की कमी होने के बावजूद टूर्नमेंट के नॉकआउट राउंड तक पहुंचे यह काबिलेतारीफ है।