फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: भ्रष्टाचारी पाक क्रिकेटरों के दबाव में हटे थे कोच!

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व राष्ट्रीय कोच जावेद मियांदाद ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका कहना है कि 1999 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम के कुछ क्रिकेटर भ्रष्टाचार में लिप्त थे और उन्हें मैंने आगाह भी किया, पीसीबी को भी सूचना दी थी लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी।
विज्ञापन

हाल ही में पाकिस्तान के अखबार 'जंग' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट का वह दौर सबसे बुरा था, उस वक्त टीम के कई सीनीयर खिलाड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। जब किसी ने नहीं सुनी तो उन्हें मजबूरी से इस्तीफा देना पड़ा था।
आपको बता दें कि उस वक्त पाक टीम के कई क्रिकेटरों की शिकायत के बाद पीसीबी ने जावेद मियांदाद को दबाव में आकर कोच पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि मियांदाद अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेसिंग रुम में पाक क्रिकेटरों को बल्ले से मारने लगे मियांदाद

1999 में जब पाकिस्तान टीम के राष्ट्रीय कोच ‌जावेद मियांदाद थे। उस वक्त उन पर टीम के कई क्रिकेटरों ने धमकाने और मारपीट करने की आरोप भी लगाया। मियांदाद इसके अलावा पीसीबी प्रमुख खालिद महमूद पर गलत टिप्पणी करने के मामले में चर्चा में आए थे।
मियांदाद जब क्रिकेट में सक्रिय थे उस वक्त भी मैदान में बल्ले उठाकर कई बार विपक्षी क्रिकेटरों को मारने की कोशिश कर चुके हैं। 1999 में पाक के सीनीयर ‌खिला‌ड़ियों के अनुसार, मियांदाद ड्रेसिंग रुम आकर बल्ला उठाकर मारने की कोशिश करते थे और अपनी बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देते थे।
वहीं, मियांदाद अखबार को दिए साक्षात्कार में इन बातों का खंडन करते हैं और कहते हैं कुछ समय पूर्व सईद अनवर ने आकर उनसे 1999 में उन पर लगाए गए गलत आरोपों पर माफी भी मांगी थी। वह तर्क देतें है कि इससे पता चलता है वह सही थे।
उल्लेखनीय है कि 1999 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें