फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बुमराह! असली वजह सिर्फ चोट नहीं कुछ और

Fri, 10 Feb 2023 03:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच टी20 विश्व कप से पहले खेला था। इस सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब इस इसकी भी संभावना कम है। 
 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया अच्छी स्थिति में है, लेकिन सीरीज के आखिरी दो मैचों को लेकर भारत की परेशानी कम नहीं हुई है। इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब इसकी संभावना लगभग खत्म हो गई है। बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह पिछले साल एशिया कप से पहले चोटिल हुए थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में एक मैच खेले, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं थे। इस वजह से उन्हें फिर टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से वह सात सीरीज या टूर्नामेंट से बाहर रह चुके हैं। इसमें टी20 विश्व कप भी शामिल है।

इस साल भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं थे और वह फिर से टीम इंडिया से बाहर चले गए। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेले। इसके बाद बॉर्डर गावस्कर सीरीज के आखिरी दो मैचों में उनके वापस आने की उम्मीद थी, लेकिन अब इस सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के अलावा यह है असली वजह
बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं, जो बार-बार उन्हें परेशान कर रही है। भारतीय टीम चाहती है कि बुमराह इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट रहें। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से उनकी फिटनेस पर पूरी तरह से काम किया जा रहा है। कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ चाहते हैं कि बुमराह टीम इंडिया में तभी वापस लौटें, जब वह पूरी तरह से फिट हों और विश्व कप के दौरान उनकी पीठ की चोट फिर से परेशानी न बने। इसी वजह से उन्हें लगातार आराम दिया जा रहा है और उनकी फिटनेस पर काम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें