फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में काफी महंगे साबित हुए बुमराह, फरहान-अयूब की जोड़ी ने किया परेशान

Sun, 21 Sep 2025 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बुमराह काफी महंगे रहे और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान काफी महंगे साबित हुए। इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने पावरप्ले के दौरान 31 रन लुटाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने इस प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
बुमराह - फोटो : BCCI-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए हैं। बुमराह ने तीन ओवर ही में 34 रन लुटा दिए। भारत ने एशिया कप में सुपर चार के मैच के लिए बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी कराई थी, लेकिन वह इस मैच में महंगे रहे। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए इस मैच में साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने बल्लेबाजी की शुरुआत की, जबकि नई गेंद से हार्दिक ने गेंदबाजी शुरू की। अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया जिससे उन्हें जीवनदान मिला। भारत को एक बार फिर पहले ही ओवर में सफलता मिल सकती थी, लेकिन अभिषेक कैच लपक नहीं सके। फरहान खाता भी नहीं खोल सके थे, लेकिन भाग्यशाली रहे। फखर और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक ने फखर को आउट कर भारत को सफलता दिलाई।

लय में नहीं दिखे बुमराह 
भारत को पावरप्ले में एक सफलता मिली, जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच की तुलना में अच्छी शुरुआत की। पहले छह ओवर में भारत की फील्डिंग अच्छी नहीं रही और उसने दो कैच छोड़े। साहिबजादा फरहान को इस दौरान दो बार जीवनदान मिले। फरहान और अयूब ने हालांकि, आक्रामक बल्लेबाजी की। इस दौरान बुमराह भी काफी महंगे रहे और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले के दौरान काफी महंगे साबित हुए। इससे पहले 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने पावरप्ले के दौरान 31 रन लुटाए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उन्होंने इस प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 91 रन बनाए थे जो अस एशिया कप का शुरुआती 10 के बाद तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। इतना ही नहीं मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ किसी टीम ने इस दौरान इतने रन नहीं बनाए हैं। इससे पहले ओमान ने भारत के खिलाफ 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 62 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें