फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुमराह ने बताया- क्या है उनकी सफलता का राज!

Mon, 28 Aug 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि हर नये मैच में कुछ नया सीखने की धुन से उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने में मदद मिली। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 27 रन देकर पांच विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बुमराह ने कहा कि उन्होंने मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा से काफी कुछ सीखा।
विज्ञापन


भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बुमराह ने कहा, ‘‘गेंदबाज होने के नाते आपको हमेशा कुछ नया सीखना होता है और मेरा हमेशा यही उद्देश्य रहता है। मैं पहली बार श्रीलंका के दौरे पर आया हूं और इससे पहले मैं कभी यहां नहीं खेला था इसलिए भिन्न परिस्थितियों में खेलना हमेशा चुनौती होती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा ऐसा (लगातार सीखना) करता हूं और सीनियर खिलाड़ियों से सवाल करता रहता हूं क्योंकि उन्हें अपार अनुभव है। एक गेंदबाज के तौर पर मेरे अंदर यह मूल बदलाव आया क्योंकि मैं अब हमेशा कुछ सीखता हूं। जब आप युवा होते हो तो आप नहीं जानते कि आपको कहां जाना है और क्या करना है। ’’ मालिंगा जैसे गेंदबाजों के नियमित संपर्क में रहने से भी एक तेज गेंदबाज के रूप में आगे बढ़ने में उन्हें मदद मिली।

बुमराह ने कहा, ‘‘जब मैं 2013 में 19 साल का था तब वह मुंबई इंडियन के साथ थे। मैं तो तब काफी युवा था जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी नहीं खेली थी इसलिए उनसे बात करना और उनसे सीखना बहुत उपयोगी रहा। मैंने पिछले तीन चार वर्षों में उनसे काफी कुछ सीखा है। मेरा मानना है कि जो भी ज्ञान आप प्राप्त करते हो वह बहुत महत्वपूर्ण होता है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें