फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लसिथ मलिंगा के संन्यास पर भावुक हुए बुमराह, बोले- मैंने हमेशा आपसे सीखा है

Sat, 27 Jul 2019 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंकाई यॉर्करमैन लसिथ मलिंगा ने वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है। श्रीलंका की टीम ने शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 91 रन से मात देकर अपने बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को विजयी विदाई दी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

रिटायर होने का सही समय

मैच के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके रिटायर होने का सही समय है और अब उन्हें आगे बढ़ जाना चाहिए क्योंकि श्रीलंका टीम को 2023 के हिसाब से तैयारी करनी है। वे पिछले 15 साल से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। मैच में मलिंगा ने 9.2 ओवर में  38 रन देकर 3 विकेट लिए जिसमें 2 ओवर मेडन रहे।

विज्ञापन

3 of 6
लसिथ मलिंगा संन्यास - फोटो : सोशल मीडिया

बुमराह ने बोला- आपसे सीखा

विदाई लेने के बाद दुनियाभर के कई खिलाड़ियों ने मलिंगा को शुभकामनाएं दी हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी मुंबई इंडियंस के अपने साथी के बारे में ट्वीट किया। बुमराह ने लिखा, 'मलिंगा की शानदार गेंदबाजी। आपने क्रिकेट के लिए जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद। मैं हमेशा आपसे सीखा है और आगे भी ऐसा करता रहूंगा।' 

4 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने क्या कहा?

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के अपने साथी को गुड लक कहा है। रोहित ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'अगर मुझे मुंबई के लिए पिछले एक दशक में किसी एक मैच मैच विनर को चुनना हो तो यह शख्स उसमें टॉप पर होगा। एक कप्तान के तौर पर वह मुझे तनावग्रस्त स्थिति में आराम देते हैं और हमेशा उम्मीदों पर खरे उतरते है। टीम में उनकी भूमिका ऐसी ही थी। मलिंगा आपको भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं।'


विज्ञापन

5 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : पीटीआई
कोच सचिन से भी मिली बधाई

भारत के महान बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कोच सचिन तेंदुलकर ने भी मलिंगा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सचिन ने कहा, 'शानदार वनडे करिर के लिए बधाई। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'

मलिंगा ने इस साल आईपीएल फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को चौथी बार विजेता बनाया था। चेन्नई की टीम आखिरी ओवर में 8 रन बनाने थे। मलिंगा की गेंदबाजी के आगे चेन्नई सुपरकिंग्स कहीं नहीं टिक पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा रहा क्रिकेट करियर?

मलिंगा ने अपने आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इस मैच ने श्रीलंका ने जीत हासिल की। मलिंगा ने अपने वनडे करियर में 338 विकेट हासिल किए। वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में नौवें पायदान पर हैं। इस मामले में वह अनिल कुंबले से एक विकेट आगे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें