फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जाना था एडिलेड पहुंचे सिडनी' बुमराह की टीम में फिल्मी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
"जाना था जापान पहुंच गए चीन"। ये कहावत तो आपने सुनी होगी। ठीक ऐसा ही वाकया हुआ टीम इंडिया के नवोदित तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ। वह टीम इंडिया की टी-20 टीम में चयनित हैं। लेकिन डेब्यू वनडे टीम में कर दिया।
विज्ञापन


वनडे में ऐसा डेब्यू किया कि टीम के लिए लकी साबित हुए और टीम लगातार चौथी हार के बाद क्लीन स्वीप होने से बच गई। सिडनी में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में जसप्रीत के खाते में 2 विकेट आए। उनका पहला शिकार कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ, दूसरा ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर रहे।

जसप्रीत टीम इंडिया की टी-20 टीम के साथ एडिलेड जाने वाले थे लेकिन फ्लाइट में उन्हें टिकट नहीं मिला और वह निकल पड़े वनडे टीम के साथ सिडनी।
विज्ञापन

यह रहा पूरा घटनाक्रम

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले 210 वें क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के पहले अंतरराष्ट्रीय ‌मैच से पहले की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। उनका टी-20 में चयन हुआ था। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें टी-20 के साथियों के साथ ‌एडिलेड जाना था। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 26 जनवरी को एडिलेड में होगा।

लेकिन टीम मैनेजमेंट जसप्रीत के लिए उस फ्लाइट में जहां अन्‍य भारतीय क्रिकेटर ‌थे, स्‍थान मुहैया नहीं करा सकी। काफी सोच-विचार करके उन्हें वनडे टीम के साथ सिडनी भेज दिया गया, जहां उन्हें आखिरी वनडे में चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मिली।

इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले वह टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले वनडे में रिषी धवन, बरिंदर सरां और गुरकीरत सिंह मान भी डेब्यू कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें