भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मैच से पहले प्रेस से मुखातिब होने पहुंच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने हार के लिए पांचवें गेंदबाज की कमी के सवाल को नकार दिया। उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पांचवे गेंदबाज की कमी महसूस हो रही है तो इस सवाल को सिरे से नकारते हुए भुवी ने कहा, आप पराजय के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और वेस्टइंडीज दौरे पर भी ऐसा ही था।
उन्होंने आगे कहा कि तीन मैचों की सीरीज छोटी होती है और आप एक मैच हारते ही अगला जीतकर 1-1 पर आ जाते हो इसलिए तीसरा मैच डिसाइडर होता ही है। लेकिन पांचवें बॉलर की बात की तो हार्दिक या अन्य हैं। हमने पॉचवें गेंदबाज की कमी कहीं महसूस नहीं हुई। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके मेन बॉलर कभी विकेट नहीं ले पाते या उनकी गेंदों में ज्यादा रन चले जाते हैं तो वहां ये चीज मिस होती है। लेकिन अभी जो कॉम्बिनेशन है उससे सब खुश हैं।
विज्ञापन
निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी
2 of 4
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
इसके बाद जब भुवी से उनके पार्टनर जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका जो एक्शन है उससे बैट्समैन को परेशानी होती है। लेकिन उन्होंने अपने एक्शन के साथ गेंदबाजी में कई सुधार किए हैं। उनके पास यॉर्कर अच्छा है उन्होंने एक नए तरीके की स्लोवर डिलेवरी इंप्रूव की है। जब आप ऐसे पार्टनर के साथ गेंदबाजी करते हैं तो विश्वास रहता है कि आप बाद में कम रन देने हैं तो साथ में पार्टनर अच्छा है। यदि आपका दिन अच्छा नहीं है तो दूसरा अच्छा कर रहा है। हम एक दूसरे को कॉन्फिडेंस देते हैं। मैच शुरू होता है तो दोनों एक दूसरे से बात करते हैं कि विकेट कैसा है किस तरह की रणनीति बनाई जा सकती है। इससे एक दूसरे को काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी
3 of 4
कोलिन मुनरो
भुवी से जब ये सवाल किया गया कि अबतक कीवी टीम के किस बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया है तो भुवी ने पिछले मैच में शतक लगाने वाले कोलिन मुनरो का नाम प्रमुखता से लिया। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि गप्टिल और केन विलियमसन भी अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे में हम निर्णायक मैच में किसी एक बल्लेबाज की तरफ ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। पूरी टीम बेहतरीन है। कीवी टीम ने दोनों सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। केवल ये नहीं कहा जा सकता कि कोलिन मुनरो ही सबसे खतरनाक है उनकी पूरी टीम अच्छा खेल रही है।
निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी
4 of 4
तिरुवनंतपुरम क्रिकेट स्टेडियम
तिरुवनंतपरम टीम इंडिया के लिहाज से नया स्टेडियम है। ऐसे में होम टीम ऐसे मुश्किल मैच में मैदान की परिस्थितियों को समझने में क्या परेशानी होती है इसके जवाब में भुवी ने कहा, आप इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते लेकिन हम भारत में खेल रहे हैं और यहां जो भी परिस्थितियां होंगी वो ज्यादा अलग नहीं होंगी। ये हमारे लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम जानते हैं कि इससे पार कैसे पाना है।