फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेवरेट एक्ट्रेस के सवाल पर शर्मा गए जसप्रीत बुमराह, दिया ऐसा जवाब

Wed, 30 Aug 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीसरे वन-डे में 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए तीसरे वन-डे में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 27 रन देकर पांच श्रीलंकाई बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके बाद रोहित शर्मा (124*) और महेंद्र सिंह धोनी (67*) ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


मैच के बाद टीम इंडिया के शतकवीर ओपनर रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह का मजेदार इंटरव्यू लिया। इसमें उन्होंने बुमराह से उनके क्रिकेट करियर के अलावा अन्य विषयों पर सवाल किए। रोहित शर्मा ने बुमराह पर बाउंसर फेंकते हुए सवाल किया कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है? इस पर तेज गेंदबाज ने अच्छे से डक किया और शर्मीले अंदाज में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इस सवाल से मेरा कोई संबंध है।'

बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर आए इस इंटरव्यू में रोहित ने बुमराह से यह भी पूछा कि श्रीलंका दौरे पर आप पहली बार आए हैं तो कैसा महसूस कर रहे हैं? इसके जवाब में तेज गेंदबाज ने कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ब्रेक मिलना अच्‍छा रहा।' पता हो कि बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने एक और सवाल का दिया मजेदार जवाब

जसप्रीत बुमराह - फोटो : file photo
इस समय का कैसे उपयोग किया, इस बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा, 'मैंने यह समय परिवार के साथ बिताया। इससे मुझे काफी फ्रेश महसूस हुआ। इसके बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटना अच्‍छा रहा।'

श्रीलंका की परिस्थिति के बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा, 'मैच में विकेट कुछ धीमा था। जब हमने नई गेंद से बॉलिंग शुरू की तो विकेट पर गेंद सीम से मूव भी कर रही थीं। मैंने अच्‍छी लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी की और अपने वेरिएशंस पर ध्‍यान दिया। इसी कारण मैच मेरे लिए अच्‍छा रहा।'

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह ने अश्विन को पीछे छोड़ा, दिग्गज गेंदबाजों की बराबरी पर पहुंचे

एक अन्‍य सवाल के जवाब में बुमराह ने कहा, 'किसी एक मैच या दिन आप हर तरह के प्रयोग नहीं कर सकते। ज्‍यादा प्रयोग करना कई बार नुकसानदेह साबित होता है। ऐसे में मेरी कोशिश होती है कि दो-तीन चीजों पर अपना ध्‍यान केंद्रित रखूं। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो स्‍वाभाविक रूप से आप पर दबाव होता है। ऐसे में आपको अपनी जिम्‍मेदारी का लुत्‍फ उठाना आना चाहिए। मेरी कोशिश ऐसा ही करने की होती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें