फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने दिए वापसी के संकेत, गेंदबाजी से स्टंप के किए दो टुकड़े और फिर दिया खास संदेश

Tue, 26 Nov 2019 09:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव की तिकड़ी ने बुमराह की कमी महसूस नहीं होने दी। टीम इंडिया में अपनी पहचान बना चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि टीम से दूर होने के बावजूद उन्होंने क्रिकेट के मैदान से दूरी नहीं बनाई है और टीम में वापसी को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
चोट से उबरने की कड़ी में बुमराह लगातार अपनी गेंदों को धार दे रहे हैं और अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहे हैं। बुमराह लगातार सोशल मीडिया पर अपने अभ्यास के वीडियो और तस्वीरें डालकर अपनी वापसी के संकेत भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर से एक तस्वीर साझा की है और अपने फैंस को बता दिया कि अभी भी उनकी गेंदों में वही धार और तेजी है।
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
बुमराह ने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर की है जिसमें नेट्स में तीन स्टंप्स लगे हुए हैं, जिनमें से बीच का स्टंप दो हिस्सों में टूट गया है। बुमराह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सेशन और स्टंप का "दी एंड"।
 
विज्ञापन

4 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से सीरीज से बाहर हुए बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें