आखिरी ओवर्स में टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह वनडे और टी-20 क्रिकेट में तीसरे नंबर पर हैं। पिछले साल उन्होंने 23 वनडे मैचों में 39 विकेट ली थीं। इसी तरह 32 टी-20 मैचों में भी उन्होंने 40 विकेट झटके हैं।
वहीं वूमैन क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों पर 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने भी इस सूची में शामिल होकर देश का सम्मान बढ़ाया है। बता दें कि हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।