टीम इंडिया के तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया। अपने इसी शानदार प्रदर्शन को बुमराह ने रांची में खेले गए पहले टी-20 मैच में भी जारी रखा। उन्होंने रांची में 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
और पढ़ें ...INDvAUS टीम इंडिया का रांची में धमाका, पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
अपने इस प्रदर्शन की बदौलत बुमराह भारत के टी-20 में विकेट लेने वाले दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है। नेहरा के नाम 34 विकेट हैं। वहीं इस मामले में 52 विकेटों के साथ सबसे ऊपर रविचंद्रन अश्विन हैं।
और पढ़ें ...ऑस्ट्रेलिया के नाम रांची में दर्ज हुआ टी-20 इंटरनेशनल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
बुमराह ने ये उपलब्धि करियर के 26वें मैच में हासिल की है। उन्होंने 36 विकेट 17.83 की औसत और 6.67 की इकोनॉमी से हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट है। वहीं अश्विन ने 46 टी-20 मैचों में 22.94 की औसत और 6.97 की इकोनॉमी से 52 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट है। आशीष नेहरा ने 26 टी-20 मैचों में 21.44 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से 34 विकेट हासिल किए हैं। नेहरा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट है।