फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 कप्तान जेसन संगा बोले, विराट से बेहतर हैं धोनी

Sat, 03 Feb 2018 06:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jason sangha
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में उप-विजेता टीम जेसन जसकीरत संगा भारतीय मूल के हैं। उनके पिता कुलदीप सांगा पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले हैं। जेसन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इस टूर्नामेंट में बेशक कंगारू टीम खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन संगा की कप्तानी ने सभी को बहुत प्रभावित किया है।

विज्ञापन


शुरू में उन्होंने गिलक्रिस्ट को देखने के कुछ महीनों बाद ही मैंने क्रिकेट किट खरीदी और टेनिस बॉल के साथ घर में ही खेलना शुरू किया। बता दें कि संगा के माता-पिता भी एथलीट रहे हैं और वो भी उनके कदमों पर चलना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के अंडर -19 टीम के कप्तान जेसन ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी, जिसके बाद उनका मनोबल काफी बढ़ गया। पिछले दो साल से वो न्यू साउथ वेल्स क्लब से जुड़े हैं और अब वो काफी स्थिर हैं। जेसन मानते हैं कि पहले साल वो मानसिक दबाव में थे और खेलना आसान नहीं था क्योंकि तब वो सिर्फ 17 साल के थे और मैदान में सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद जेसन संगा ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें कहीं। उन्होंने कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना करते हुए कहा, "दोनों ही खिलाड़ी बेहद अलग अंदाज में खेलते हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हैं। बड़े फॉर्मेट का खिलाड़ी होने के बावजूद उनमें जरा भी आक्रामकता नहीं है। उनकी यही खासियत उन्हें विराट से ज्यादा बड़ा खिलाड़ी बनाती है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें