वेस्टइंडीज क्रिकेट ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ 13 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में जेसन होल्डर और डैरेन ब्रावो की वापसी हुई है। सलामी बल्लेबाज होल्डर की जगह क्रैग ब्रैथवेट को टीम की कमान सौंपी गई है। ब्रैथवेट की कप्तानी में विंडीज की टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी।
विंडीज टीमः
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नकरमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, जॉन कैम्पबेल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, केमार रोच, जोमेल वार्रिकान।