ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ जब मंगलवार को गुवाहाटी में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजी को पवेलियन वापस भेजने में व्यस्त थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी तुलना WWE सुपरस्टार जॉन सीना से होने लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया ने फिर टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी की। मैच के बाद 20 वर्षीय बेहरेनडोर्फ प्रेस कांफ्रेंस के लिए आए। वहां उनसे भारतीय रिपोर्टर ने सवाल किया, 'बेहरेनडोर्फ आपकी तुलना WWE के सुपरस्टार जॉन सीना से हो रही है', इस पर आप क्या कहेंगे?
प्रेस कांफ्रेंस हॉल फिर ठहाकों से गूंजने लगा, देखिए वीडियो
जॉन सीना
रिपोर्टर का सवाल सुनने के बाद बेहरेनडोर्फ ने जोरदार ठहाका लगाया। इस सवाल ने पूरे प्रेस कांफ्रेंस का माहौल भी खुशनुमा बन गया। अन्य रिपोर्टर्स तो ये तक सोचने लगे कि अब शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से और क्या सवाल किया जाए।
Fair to say @JDorff5 didn't expect this question after his four-wicket haul against India! pic.twitter.com/cwTbkx0Kfj
— cricket.com.au (@CricketAus) October 10, 2017
हालांकि, बेहरेनडोर्फ ने जोरदार ठहाका लगाने के बाद जवाब दिया, 'WWE सुपरस्टार जैसा नहीं हूं मैं। मगर मुझे ये समझ आया कि वो मुझसे थोड़े बड़े हैं। हां, मुझे ये तुलना अच्छी लगी और स्वीकार करता हूं।' बेहरेनडोर्फ ने ही मंगलवार को गुवाहाटी में टीम इंडिया को हारने पर मजबूर किया।
ये भी पढ़ें: जॉन सीना की गर्लफ्रेंड ने आखिरकार वहां एंट्री की, जिसका सभी को था इंतजार...
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ ने पहले ओवर में रोहित शर्मा (8) और कप्तान विराट कोहली (0) को आउट किया। इसके बाद उन्होंने मनीष पांडे (6) और शिखर धवन (2) का शिकार किया। बेहरेनडोर्फ ने मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।