फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर जम्मू एंड कश्मीर ने रचा इतिहास

Fri, 03 Jan 2014 02:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद नए साल की शुरुआत में उनकी अगुवाई में जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट टीम ने भी इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर टीम के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा और उसने पहली बार रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का कारनामा कर दिखाया है। क्वार्टर फाइनल में जेएंडके की भिड़ंत आठ जनवरी को पंजाब से वड़ोदरा में होगी।

देखें- साल के पहले दिन सगाई करने वाली कैरोलिन की देखें अदाएं

कप्तान रसूल के शानदार आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जेएंडके ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘सी’ के आखिरी लीग मैच में त्रिपुरा के साथ मुकाबला ड्रॉ खेला।

हालांकि जेएंडके की राह आसान नहीं थी क्योंकि उसके और इसी ग्रुप की अन्य टीम गोवा के एक समान 28-28 अंक थे। लेकिन जम्मू एंड कश्मीर ने बेहतर रन औसत के आधार पर अंतिम आठ में जगह बना ली।
विज्ञापन


त्रिपुरा के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने का फायदा भी जेएंडके को मिला और उसे ड्रॉ मैच में तीन अंक हासिल हुए।

त्रिपुरा ने आखिरी दिन दो विकेट पर 103 रन से आगे खेलना शुरू किया था और पूरी टीम 272 रन पर लुढ़क गई। जम्मू एंड कश्मीर को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य मिला और मैच के ड्रॉ समाप्त होने तक उसने 25 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बनाए।



















जेएंडके के कप्तान परवेज रसूल ने त्रिपुरा की दूसरी पारी में सात विकेट चटकाए और उसके बाद नाबाद 35 रन की पारी भी खेली।

दिग्गजों का 'फ्लॉप शो' जारी
भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए रणजी ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बढ़िया मंच होता है। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के लिए भी यह ऐसा मंच होता है जहां अच्छा प्रदर्शन करके वे एकबार फिर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

2013-14 रणजी ट्रॉफी सत्र का लीग चरण गुरुवार को खत्म हो गया। इस दौरान कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को बेहद निराश किया और उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

टीम से बाहर चल रहे वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और यूसुफ पठान उन दिग्गज खिलाड़ियों में से हैं जो राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस सत्र में इन तीनों दिग्गजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया।

जम्मू एंड कश्मीर के कप्तान परवेज रसूल ने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। उन्होंने न सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह दिलाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें